Saturday, May 27, 2023
Google search engine
HomeCrimeरायगढ़ में हाई-अलर्ट, बोट में मिली AK-47, राइफलें और कारतूस

रायगढ़ में हाई-अलर्ट, बोट में मिली AK-47, राइफलें और कारतूस

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में दो संदिग्ध बोट मिली है। बोट में AK-47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। बोट स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट को रस्सी के सहारे किनारे खींचा और उसे जब्त कर लिया।

आतंकी साजिश से इनकार नहीं
2008 में मुंबई में हुआ आतंकी हमला कुछ इसी पैटर्न पर हुआ था। इसे देखते हुए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पूरे रायगढ़ जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। साथ ही समुद्र किनारे के सभी इलाकों की की नाकेबंदी कर दी गई है। मौके पर एंटी टेरर स्क्वॉड ( ATS) भी पहुंच गई है।

नाव से बरामद हथियार। इसमें तीन AK-47 और कुछ बॉक्स दिख रहे हैं, जिनमें बुलेट्स हैं।

नाव से बरामद हथियार। इसमें तीन AK-47 और कुछ बॉक्स दिख रहे हैं, जिनमें बुलेट्स हैं।

2008 में मुंबई टेरर अटैक भी समुद्र के रास्ते ही किया गया
करीब 13 साल पहले यानी 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने ताज होटल समेत मुंबई के कई जगहों पर कत्लेआम मचाया था। इसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब लश्कर-ए-तैय्यबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते ही यहां आए थे। इनमें से 9 मारे गए थे, जबकि सिर्फ अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। 21 नवंबर 2012 को कसाब को फांसी पर लटका दिया गया था।

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular